Breaking News

केन्द्रीय बस स्टैण्ड का विकास कार्य जोरों पर


रााजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के श्रीगंगानगर केन्द्रीय बस का विकास कार्य जोरों से करवाया जा रहा है। बस स्टैण्ड का सौन्दर्यकरण होने के बाद आगामी दिनों में बरसाती पानी से होने वाली परेशानी से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर करवाए जा रहे निर्माण कार्य के अन्तर्गत बस स्टैण्ड परिसर की क्षतिग्रस्त सड़क को तोड़कर सीसी सड़क का निर्माण करवाया गया है। साथ ही बस स्टैण्ड के क्षतिग्रस्त बरामदे को तोड़कर इसका पुन: इसका निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। स्टाफ ऑफिस के लिए करीब पांच कमरों का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

No comments