Breaking News

पानी की उपलब्धता और वरीयता के अनुसार चलेंगी नहरें


श्रीगंगानगर में रेगुलेशन उप समिति की बैठक बुधवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह स्थित सभा कक्ष में हुई।  इस दौरान सबसे पहले सदस्यों को नहरों का वरीयताक्रम और रनिंग दिनों का चार्ट वितरित किया गया। चर्चा के बाद तय किया गया कि सभी नहरें पानी की उपलब्धता और वरीयता के अनुसार चलाई जाएंगी। 
गंगनहर में पानी की मात्रा घटने पर पीएस नहर के किसान भी बैठक में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों  पीएस नहर पर गुरुवार-शुक्रवार को बारी वाले किसानों की दो -दो बारी खाली गई हैं, इसलिए गुरुवार को बारी वाले किसानों को भरपाई दी जाए। 

No comments