Breaking News

शहर में दिखाई दिए हरियल पक्षी


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर कबूतर जैसे दिखने वाले हरे रंग के पक्षी दिखाई दिए गए हैं। रिद्धि-सिद्धि प्रथम एवं कलक्ट्रेट एरिया में यह पक्षी दिखाई दिए।
इसके अलावा पुरानी आबादी रामनगर में माइक्रोवेव टावर रोड स्थित राजकीय डिस्पेंसरी नम्बर 1 में पीपल के पेड़ पर हरियल पक्षी दिखाई दिए। कलक्ट्रेट में हरियल देखने वाले अधिकांश लोगों ने बताया कि उन्होंने हरियल पक्षी पहली बार देखा है।
हरियल पक्षी दिखाई देना पर्यावरण प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मूलत: यह महाराष्ट्र का राज्य पक्षी है, लेकिन इसे राजस्थान के श्रीगंगानगर सहित विभिन्न राज्यों के घने जंगलों में भी इसे देखा जा सकता है।

No comments