रोडवेज डिपो में चालक के साथ मारपीट, बस के शीशे तोड़े
श्रीगंगानगर में शिव चौक स्थित रोडवेज डिपो रात को रोडवेज के चालक के साथ मारपीट हो गई। बस के शीशे तोड़ दिये। घायल को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जवाहरनगर पुलिस ने घायल चालक के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घायल 32 वर्षीय अनिल बिश्रोई निवासी साधुवाली ने पर्चा बयान में बताया कि वह रोडवेज में चालक है। 7 दिसम्बर की शाम को जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बस चालक बलवीरसिंह के साथ कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसे मौके पर मौजूद मनवीरसिंह ने बीच-बचाव कर शांत कराया था। लेकिन 8 दिसंबर की रात करीब 11:5 बजे बलवीरसिंह बस चालक, बलविंद्र सिंह मिन्त्री तथा 4-5 अन्य युवक तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर रोडवेज डिपो, श्रीगंगानगर पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस का शीशा तोड़ दिया।

No comments