श्रीगंगानगर में छाया घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार धीमी
उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से श्रीगंगानगर सहित प्रदेश में सर्दी का प्रभाव कुछ कम हुआ है। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर सोमवार तड़के घना कोहरा छाने के चलते वाहन चालकों को वाहन चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा।
बादलों की आवाजाही से उत्तर-पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे सुबह-शाम की सर्दी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 18 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है।

No comments