हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को से उड़ाने की धमकी
हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी दी गई है। अज्ञात लोगों ने जिला कलेक्टर के मेल आईडी पर यह धमकी बीती रात भेजी है। ऐहतियात के तौर पर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को सोमवार सुबह खाली करवा कर पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। दोपहर तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार रविवार के अवकाश के बाद आज सोमवार को कलेक्ट्रेेट के अधिकारी व कर्मचारी ऑफिस पहुंचने लगे। जिला कलेक्टर के मेल आइडी को चैक करने पर पता चला कि बीती रात अज्ञात मेल से कलेक्ट्रेट ऑफिस को पांच बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल में दावा किया था कि कलेक्ट्रेट ऑफिस में पांच बम लगा दिये हैं।

No comments