Breaking News

परिवार पर हमला करने के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में करीब अढ़ाई माह पूर्व पटाखे चलाने को लेकर हुए झगड़े में एक परिवार पर हमला करने के आरोपमें पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। इस झगड़े में बीच बचाव करने आये कुछ लोगों को भी चोटें आई थी।
जांच अधिकारी डीएसपी विष्णु खत्री ने बताया कि गत दिवस आनंद कुमार निवासी कुम्हार मोहल्ला ने जवाहरनगर पुलिस थाना में रिपोर्ट दी थी कि विगत 21 अक्टूबर की शाम वह अपनी पत्नी कविता और बच्चों के साथ घर के बाहर पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान सामने रहने वाले पड़ोसियों ने पटाखे चलाने का विरोध करते झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने डंडों व अन्य हथियारों से पीडि़त, उसकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। 

No comments