Breaking News

जिला कलक्टर ने किया स्ट्रोंग रूम का निरीक्षण


श्रीगंगानगर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार सुबह नगर परिषद भण्डारगृह के पीछे बने निर्वाचन विभाग के स्ट्रोंग रूम का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों से मतदान पेटियों आदि की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर जिला कलक्टर के साथ एडीएम सुभाष कुमार, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट एवं भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि एडवोकेट विजय रेवाड़ भी साथ थे।

No comments