असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
श्रीगंगानगर के पदमपुर मार्ग स्थित खालसा नगर प्रथम में असामाजिक गतिविधियां करने एवं अवैध पार्किंग करने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नाम का ज्ञापन कोतवाल को दिया।
एसपी को दिए ज्ञापन में बताया है कि खालसा नगर प्रथम में कुछ बाहरी युवक गली नम्बर 1 व 2 में तेज गति से बाइक चलाते हुए आते हैं और मौहल्ले की महिलाओं पर गलत टिप्पणी एवं अभद्र व्यवहार करते हैं। इनके चलते महिलाओं, बच्चे-बच्चियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तथा वे अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं।
No comments