चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह
श्रीगंगानगर में चाइल्ड हेल्पलाइन ने रविवार शाम को एक बाल विवाह रुकवाया है। हेल्पलाइन को सूचना मिली कि गुरुनानक बस्ती में मेहरा समुदाय के लोग एक बच्ची की शादी कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक त्रिलोक वर्मा, राजस्व पटवारी योगेश गोयल, पुलिस थाना जवाहरनगर के उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक गुरदीप सिंह, काउंसलर दीपक चौधरी और कांस्टेबल दलीप कुमार मय महिला सिपाही के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे। मौके पर फिरोजपुर (पंजाब) से बारात आ चुकी थी।
टीम ने बालिका के विवाह योग्य होने के सबूत मांगे तो बालिका की माता ने बच्ची का आधार कार्ड एवं 5 वीं कक्षा की अंकतालिका पेश की जिसमें उसकी जन्मतिथि 25 अगस्त 2010 मिली जो की विवाह योग्य आयु नहीं थी।

No comments