Breaking News

श्री झांकी वाले बालाजी भजन मंडल की आमसभा


श्रीगंगानगर के श्री झांकी वाले बालाजी भजन मंडल की आमसभा रविवार को मंदिर प्रांगण में हुई। इसमें मंडल के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया तथा जनवरी माह में पांच दिवसीय अखण्ड राम नाम संकीर्तन करने तथा अटूट भंडारा लगाने का निर्णय किया। इस आमसभा में सेवादारों ने विभिन्न सेवाओं की जिम्मेदारी भी ली। अखण्ड राम नाम संकीर्तन 27 से 31 जनवरी तक चलेगा। इस आमसभा में भजन मंडल के प्रधान सुरेन्द्र चौधरी, नरेश गोयल सहित संरक्षक हनुमान प्रसाद चनाणी, सेठ शंकरलाल बजाज, मुख्य सेवादार पे्रम अग्रवाल व सुरेन्द्र सिंगल पुजारी सहित वरिष्ठ सदस्यों ने विचार रखे।

No comments