Breaking News

सुरजीतसिंह कॉलोनी में खिड़की तोड़कर मकान में चोरी


श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना अंतर्गत सेतिया कॉलोनी पुलिस चौकी के नजदीक ही सुरजीतसिंह कॉलोनी की गली नंबर 4 में चोरों ने खिड़की तोड़कर एक घर से कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस के अनुसार सुरजीतसिंह कॉलोनी की गली नंबर 4 में मकान नंबर 55 निवासी रघुनाथप्रसाद सैनी के घर में यह चोरी बीते दिनों हुई। रघुनाथप्रसाद सैनी ने बताया कि वह 10 नवंबर को अपनी किसी घरेलू कार्य के लिए सीकर गया हुआ था। उसे एक पड़ोसी ने घर में चोरी हो जाने की सूचना दी। वह 24 नवंबर को वापस आया और देखा तो रसोई घर की बाहर वाली खिड़की टूटी हुई थी। खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे और अंदर के कमरों के दरवाजे तोड़ दिए।

No comments