Breaking News

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के आवेदन पत्र दाखिल


श्रीगंगानगर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता हंसराज तनेजा, सचिव पद के लिए लक्ष्मणराम व अरमान सेतिया, उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मेन्द्र दहिया ने आवेदन पत्र दाखिल किए। बार एसोसिएशन चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजय रेवाड़ ने बताया कि सोमवार दोपहर तक अध्यक्ष पद के लिए एक, उपाध्यक्ष पद के लिए दो एवं सचिव पद के लिए दो आवेदन पत्र प्राप्त हुए। आज शाम चार बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं बार संघ चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों द्वारा अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क किया जा रहा है। 

No comments