आध दर्जन जुआरी गिरफ्तार, हजारों की नगदी बरामद
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ थाना पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास चल रहे जुए के अड्डे पर देर रात दबिश देकर छह व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जा से 14,010 रुपये बरामद किये।
एएसआई कंवरपाल सिंह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर के पास दबिश देकर दरबारा राम, सतनाम सिंह, अमर सिंह, धर्म सिंह, हरपाल सिंह और प्रेम सिंह को जुआ खेलते काबू किया। इनके कब्जा से 14 हजार 10 रुपए बरामद हुये।

No comments