दुकान के आगे से चायपत्ति का थैला चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में पुरानी धानमंडी एरिया में दो व्यापारियों की दुकान के आगे से चायपत्ति के थैले चोरी करने की वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस ने वारदात करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके साथी की तलाश करवाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार पुरानी धानमंडी के व्यापारी संदीप कुमार की दुकान के आगे से 24 किलो चायपत्ति का एक थैला चोरी हो गया। चोरी करने वालों की पहचान सद्भावनानगर निवासी अशोक तुली उर्फ अशोक पुत्र सतपाल व इसके साथी भंवरलाल के रूप में हुई।

No comments