Breaking News

वाहनों पर आवारागर्दी करने वालों पर नकेल


श्रीगंगानगर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने थाना कोतवाली क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा एवं अनुशासन अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों  पर आवारागर्दी करने वालों पर कार्यवाही की गई। प्रभारी हवलदार सुखदेव ङ्क्षसह ने बताया कि अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने ब्लॉक क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने वाले बाइक सवारों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा संशोधित साइलेंसर का उपयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। वाहनों की सम्पूर्ण चेकिंग की गई तथा मौके पर ही ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। परीक्षा अवधि को ध्यान में रखते हुए यूनिट द्वारा स्कूल व कॉलेजों के आसपास गश्त बढ़ाई गई।

No comments