बैंक मेें गिरवी जमीन का सौदा करके 26 लाख रुपए ठगे
हनुमानगढ़ जिले में स्थित कृषि भूमि के बैंक में गिरवी होने के बावजूद जमीन बेचने का सौदा करके एक व्यक्ति के साथ करीब 26 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। कोतवाली पुलिस ने ठगी के शिकार व्यक्ति की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त श्याम कालड़ा पुत्र राजकिशन कालड़ा निवासी 108 एल ब्लॉक ने रिपोर्ट दी कि मुझे कृषि भूमि खरीदनी थी। इस संबंध में सुखपाल सिंह पुत्र भान सिंह निवासी फतेवाली डाणी, चक 38 एलएलडब्ल्यू-बी, तहसील पीलीबंगा से बातचीत हुई। सुखपाल सिंह ने बताया कि उसकी चक 1 टीकेडब्ल्यू बी पीलीबंगा में कृषि भूमि है। इस जमीन को बेचना चाहता है।

No comments