आंदोलनकारियों ने महापंचायत के बाद किया चक्काजाम
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ के इंदिरा सर्किल के निर्माण व पानी की निकासी सहित 3 सूत्री मांगों को आंदोलनकारियों ने सोमवार को अनशनस्थल पर महापंचायत बुलाई है। महापंचायत के बाद उन्होंने सर्किल की लिंक सड़कों पर जाम लगा दिया। इससे शहरी क्षेत्र सहित, श्रीगंगानगर, बीकानेर हाईवे व औद्योगिक क्षेत्र से जोडऩे वाली लिंक सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया। जाम की सूचना पाकर एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा,तहसीलदार, हाईवे एक्सईएन हनुमान रत्नु व पालिका ईओ पूजा शर्मा मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और आंदोलनकारियों में वार्ता जारी थी। वहीं जेपी गिला का अनशन सातवें दिन जारी रहा।

No comments