Breaking News

जोधपुर-साबरमती ट्रेन दो दिन रद्द

रेलवे द्वारा अजमेर मंडल में जवाली और रानी स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के चलते 11 और 12 दिसंबर को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसका सीधा असर जोधपुर के रेल यातायात पर पड़ेगा। जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस को दो दिन के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि मुंबई और पुणे से आने वाली ट्रेनें जालोर के रास्ते से संचालित होंगी।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मदार-पालनपुर रेलखंड पर ब्रिज संख्या 632 पर आरसीसी बॉक्स डालने का काम किया जाएगा। 

No comments