पहली बार उज्जैन महाकाल मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड
उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में जल्द ही एक नई प्रणाली लागू होने वाली है। मंदिर प्रबंधन समिति अब पुजारी और पुरोहितों के लिए भी ड्रेस कोड अनिवार्य करने जा रही है। दरअसल, मंदिर परिसर में कई बार सभी पुजारियों की समान वेशभूषा का फायदा उठाकर कुछ लोग खुद को पुजारी बताकर श्रद्धालुओं को ठग लेते हैं। ऐसे में असली और नकली में फर्क करना भक्तों के लिए मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या पर रोक लगाने के लिए समिति ने यह कदम उठाया है।
इस व्यवस्था के तहत मंदिर के 16 पंजीकृत पुजारी, 22 पुरोहित और करीब 45 प्रतिनिधि अब एक तय ड्रेस कोड में ही दिखाई देंगे। इससे श्रद्धालुओं को असली पुजारियों की पहचान तुरंत हो सकेगी।
इस व्यवस्था के तहत मंदिर के 16 पंजीकृत पुजारी, 22 पुरोहित और करीब 45 प्रतिनिधि अब एक तय ड्रेस कोड में ही दिखाई देंगे। इससे श्रद्धालुओं को असली पुजारियों की पहचान तुरंत हो सकेगी।

No comments