Breaking News

ऑनलाइन गेमिंग में डूबा पैसा, खुद को किडनैप कराकर पिता से मांगे 8 लाख

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बी.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर खुद के अपहरण का नाटक रच दिया. इसका उद्देश्य था अपने ही पिता से 8 लाख रुपये की फिरौती वसूलना. यह घटना पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के कारण कुछ ही घंटों में सुलझ गई.
जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार, पुत्र सत्यवीर सिंह, ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसकर लाखों रुपये हार चुका था. आर्थिक दबाव बढऩे पर उसने अपने साथी नवीन के साथ मिलकर एक योजना बनाई. 

No comments