राजस्थान की चट्टानों में मिला इलेक्ट्रिक कार से न्यूक्लियर पावर तक का कच्चा माल
राजस्थान में थार के रेगिस्तान में मौजूद बाड़मेर जिले के सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स को खास गुणवत्ता वाले रेयर अर्थ मैटेरियल के कारण दुनिया के सबसे समृद्ध खजानों में से एक बताया जा रहा है। इन चट्टानों में इलेक्ट्रिक कार, मोबाइल और रॉकेट से लेकर न्यूक्लियर पावर तक का पूरा कच्चा माल मौजूद है।
देश के प्रमुख संस्थानों की नई रिपोर्ट में कहा गया कि जहां बाकी जगह रेयर अर्थ एलिमेंट्स का औसत घनत्व 100 से 200 पीपीएम मिले हैं, सिवाना में इससे करीब 100 गुना ज्यादा दर्ज हुआ है।
देश के प्रमुख संस्थानों की नई रिपोर्ट में कहा गया कि जहां बाकी जगह रेयर अर्थ एलिमेंट्स का औसत घनत्व 100 से 200 पीपीएम मिले हैं, सिवाना में इससे करीब 100 गुना ज्यादा दर्ज हुआ है।

No comments