Breaking News

राजस्थान के चार कलेक्टर की फेक वॉट्सऐप आईडी बनाई:

राजस्थान के चार कलेक्टर की फेक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। हैकर ने चित्तौडग़ढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर के चार आईएएस अधिकारियों की वॉट्सऐप आईडी बनाई।
 इतना ही नहीं चित्तौडग़ढ़ कलेक्टर आलोक रंजन की आईडी बना एसडीएम और बीएलओ को मैसेज तक किए गए।
कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि कोई मामला दर्ज नहीं करवाया। जैसे ही कलेक्टरों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अपने-अपने वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्टेटस डालकर सभी को सतर्क किया। सिर्फ पुलिस को सूचना दी, वो अपनी तरफ से जांच कर रहे है। बाकी स्टेटस लगाकर सबको जानकारी दी।

No comments