ईडी ने परिवहन विभाग और आरटीओ से जांच के डॉक्यूमेंट मांगे, मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका
जयपुर सहित राजस्थान के कई अन्य क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में वाहनों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े मामलों में हुई अनियमितताओं, घोटाले की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो गई है।
ईडी ने इस पूरे मामले को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत मानते हुए परिवहन विभाग और जयपुर आरटीओ से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस प्रकरण में ईडी को आशंका है कि 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी हुई है। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर की ओर से पिछले दिनों पत्र लिखकर उन सभी आरटीओ कार्यालयों से जांच की प्रति मांगी गई है, जहां इस मामले की जांच हुई है।

No comments