Breaking News

नई स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट ट्रेन का दिल्ली से रेगिस्तान तक का सफर आज से

शकूरबस्ती दिल्ली-जैसलमेर वाया जयपुर होकर स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन आज से शुरू हो रहा है। यह नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज से शकूरबस्ती दिल्ली से और 2 दिसंबर से जैसलमेर से प्रतिदिन निर्धारित समयानुसार चलेगी। जैसलमेर से यह ट्रेन नियमित रूप से शाम 5 बजे रवाना होकर रात 9:50 बजे जोधपुर और तड़के 3:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद यह सुबह 9:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

No comments