इंटरसिटी के टेम्परेरी बंद होने से वंदे भारत में वेटिंग
उदयपुर-जयपुर रूट पर इंटरसिटी ट्रेन के टेम्परेरी बंद होने का असर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पड़ा है। इससे वंदे भारत में पैसेंजर्स डबल हो गए है। जबकि इससे पहले वंदे भारत आधी खाली जाती है। जयपुर से उदयपुर और उदयपुर से जयपुर आने जाने वालों के लिए वंदे भारत में अब वेटिंग की नौबत आने लगी है। यही नहीं इससे पैसेंजर्स को 745 के बजाय 985 रुपए का टिकट लेकर 240 रूपए ज्यादा देने पड़ रहे है। वही टूरिस्ट सीजन होने से रोजाना वेटिंग की दिक्कतें हो रही है।

No comments