Breaking News

बारां में उर्वरक घोटाले पर शिकंजा, 11 विक्रेताओं को नोटिस

बारां जिले में उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कृषि आयुक्तालय पंत कृषि भवन जयपुर की टीम ने जिले के अधिकारियों के साथ मिलकर उर्वरक विक्रेता फर्मों का सघन निरीक्षण किया। जांच में अनियमितताएं सामने आने पर 11 उर्वरक फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि एक फर्म का लाइसेंस सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया।
जयपुर से आई टीम में सहायक निदेशक कृषि जयकुमार यादव, कृषि अधिकारी रमेश चंद्र बाना और उप परियोजना निदेशक धनराज मीना शामिल थे।

No comments