Breaking News

मंत्री मदन दिलावर का जोधपुर दौरा:सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर इन दिनों जोधपुर के दौरे पर हैं गुरुवार को उन्होंने जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने यहां आने वाले फरियादियों से मिलकर उनकी परेशानियों को समझा और अधिकारियों को तुरंत समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ी, जो अपनी दिक्कतों को मंत्री के सामने रखने के लिए उत्सुक थे।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कच्छवाहा, शिव कुमार सोनी और पवन आसोपा के नेतृत्व में मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। नेताओं ने फूलों की मालाओं और जोशीले नारों से उनका स्वागत किया।

No comments