मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड से गिरफ्तार
गोवा के मशहूर 'बर्च बाय रोमियो लेन्स' नाइट क्लब में हुई कांड की घटना में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस हादसे के मुख्य आरोपी और क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब गोवा पुलिस जल्द ही दोनों भाइयों को भारत वापस लाने की तैयारी कर रही है।
गिरफ्तारी के बाद अब प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है ताकि उन्हें जल्द से जल्द गोवा लाया जा सके और गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामलों में पूछताछ की जा सके। यह गिरफ्तारी इस गंभीर मामले में न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

No comments