ट्रांसपोर्टेशन के बहाने 350 क्विंटल बाजरे से भरा ट्रक लेकर फरार हुए दो आरोपी
दौसा शहर की एक व्यापारिक फर्म से ट्रांसपोर्टेशन के बहाने ट्रक में बाजरा भरकर गुजरात जाने की बजाय फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस थाना कोतवाली व साइबर सेल दौसा की संयुक्त टीम ने कोटपूतली में दबोच लिया। साथ ही बाजरे से भरे ट्रक को भी बरामद कर लिया।
थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि राजा कॉलोनी निवासी मनोज नाटाणी ने मामला दर्ज कराया कि उनकी औद्योगिक क्षेत्र सोमनाथ नगर स्थित फर्म सुनील इंडस्ट्रीज से गुजरात के सुरेन्द्रनगर में बाजार भेजने के लिए दौसा-अलवर ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से ट्रक मंगवाया। ट्रक में 700 कट्टे 30 किलो व 280 कट्टे 50 किलो की पैकिंग सहित करीब 350 क्विंटल माल लोड किया गया।

No comments