रामगंजमंडी में बार चुनाव को लेकर वकीलों में हाथापाई-मारपीट
कोटा के रामगंजमंडी में बार चुनाव को लेकर वकीलों के दो पक्ष उपखंड कार्यालय परिसर में आपस में भिड़ गए। हाथापाई हुई, एक दूसरे के थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद वकील व पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया। जिसके बाद दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया है। सोमवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झगड़ा वकील अजय गुप्ता और चंदन गुप्ता के बीच हुआ।
एडवोकेट अजय मीणा ने बताया कि रामगंजमंडी बार के 12 दिसंबर को चुनाव होने थे, लेकिन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे चंदन गुप्ता इसके लिए राजी नहीं थे। उनकी इच्छा आगामी चार पांच वर्षों तक बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बने रहने की थी।

No comments