Breaking News

सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर

देशभर में मंगलवार को सोने-चांदी का भाव अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर फरवरी वायदा गोल्ड 1,35,224 रुपए प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 2,13,412 प्रति किलोग्राम हो गया। इसके अलावा स्पॉट गोल्ड $4,400 प्रति औंस और सिल्वर 69.23 डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक लेवल पर पहुंच गया। सोने चांदी की कीमतें बढऩे के पीछे फेड रेट कट की बढ़ती उम्मीदों के साथ ही बढ़ता भू राजनीतिक तनाव भी है। ऐसी स्थिति में न केवल फिजिकल गोल्ड सिल्वर की खरीदारी बढ़ी है बल्कि गोल्ड सिल्वर ईटीएफ की खरीदारी भी बढ़ गई है।

No comments