आज शाम 5 बजे खुलेंगे पट, फिर होंगे बाबा के दर्शन
खाटूश्यामजी में स्थित बाबा श्याम का पावन दरबार सोमवार रात 9:30 बजे बंद कर दिया गया। 19 घंटे के लिए पट बंद किए गए है। जो आज शाम 5 बजे फिर से खुलेंगे। मंदिर प्रबंधन द्वारा यह निर्णय बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा एवं तिलक श्रृंगार के आयोजन के कारण लिया गया है। इस दौरान मंदिर के कपाट आम भक्तों के दर्शन के लिए पूर्ण रूप से बंद है।
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने पहले ही इस संबंध में विशेष सूचना जारी कर दी है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्याम भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने पहले ही इस संबंध में विशेष सूचना जारी कर दी है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्याम भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

No comments