Breaking News

महाराणा प्रताप पर्यटन सर्किट: चावंड-हल्दीघाटी बनेंगे आकर्षण के केंद्र

उदयपुर में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और इतिहास से जुड़े स्थलों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की दिशा में राजस्थान सरकार ने महाराणा प्रताप पर्यटन सर्किट के प्रथम चरण को हरी झंडी दी है। इस चरण में 175 करोड़ रुपए से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
योजना के तहत चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा और दिवेर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को एक सर्किट के रूप में विकसित करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। पर्यटन सर्किट को भव्य बनाने के लिए एनबीसीसी, इंजीनियर्स इंडिया जैसी केन्द्र की प्रतिष्ठित संस्थाएं समन्वय करेंगी। 

No comments