अच्छी कमाई वाले कंडक्टरों को मिलेगा स्थाई रूट
राजस्थान रोडवेज ने कंडक्टरों के हित में एक महत्वपूर्ण और बड़ा निर्णय लिया है। अब जिन कंडक्टरों का राजस्व बेहतर है, उन्हें बार-बार रूट बदलने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
रोडवेज मुख्यालय ने निर्देश जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि अधिक आय अर्जित करने वाले कंडक्टरों को अब एक ही रूट पर स्थायी रूप से चलाया जाएगा। यह कदम कंडक्टरों की आय को स्थिर करने और उनके मनोबल को मजबूती देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
रोडवेज द्वारा हाल ही में की गई एक समीक्षा में यह बात सामने आई थी कि कई डिपो में ऐसे कंडक्टरों के रूट भी अनावश्यक रूप से बदल दिए जाते थे, जो लगातार अच्छी कमाई कर रहे थे। इस अस्थिरता के कारण न केवल उनकी औसत आय प्रभावित हो रही थी, बल्कि उनके काम को लेकर उनका उत्साह और समर्पण भी कम हो रहा था।

No comments