Breaking News

निर्माता निर्देशक विक्रम भट्ट मामले में आया नया मोड़, 15 दिसंबर को होगी सुनवाई

राजस्थान हाईकोर्ट ने फिल्म निर्देशक और निर्माता विक्रम प्रवीण भट्ट और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने के मामले में उदयपुर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और संबंधित थानाधिकारी को अगली सुनवाई पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को निर्धारित की गई है।
न्यायाधीश समीर जैन की एकल पीठ में भट्ट की ओर से कहा गया कि मामला पूरी तरह सिविल प्रकृति का है। दोनों पक्षों के बीच फिल्म निर्माण को लेकर किया गया 42 करोड़ रुपए का अनुबंध पहले ही पूरा किया जा चुका है। 

No comments