Breaking News

चित्तौडग़ढ़ में टोल पार करते की पलटी कार

भीलवाड़ा से चित्तौडग़ढ़ की ओर जा रही एक कार के साथ शनिवार तड़के सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दौड़ रही कार गंगरार टोल प्लाजा को पार करने के बाद गंगरार क्षेत्र में अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड काफी ज्यादा थी और सड़क पर हल्का मोड़ आते ही ड्राइवर गाड़ी पर काबू नहीं रख सका। कुछ ही पलों में कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल की ओर बढ़ गई और जोरदार टक्कर हो गई।
टोल क्रॉस करने के तुरंत बाद हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को सामने ला दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, वहीं कार की रफ्तार जरूरत से कहीं ज्यादा थी।

No comments