11 से 25 दिसंबर तक प्रदेश में चलेगा सड़क-सुरक्षा अभियान
राजस्थान सरकार के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से शनिवार को राज्यभर में सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई। इसका राज्य स्तरीय समारोह जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पर आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गुब्बारे हवा में उड़ाकर की गई।
मुख्यमंत्री ने सड़क यातायात नियमों के पालन को लेकर तैयार किए गए सड़क सुरक्षा अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इसके बाद वाहनों पर रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य रात के समय सड़क पर वाहनों की दृश्यता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को कम करना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद दिव्यांगजनों से तिपहिया वाहनों पर भी हेलमेट लगाकर चलने की अपील की।

No comments