मेसी स्टेडियम से जल्दी निकले; फैंस नाराज, कुर्सी-बोतलें फेंकीं, कोलकाता में अपने 70 फीट ऊंचे स्टेच्यू का उद्घाटन किया
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। उनके साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी आए हैं। तीनों खिलाड़ी देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने आज सुबह 11 बजे कोलकाता में 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान शाहरुख खान भी शामिल रहे।
इसके बाद तीनों सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। लेकिन वे वहां से जल्दी निकल गए। इससे नाराज फैंस ने स्टेडियम में स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।
मेसी 15 दिसंबर तक 3 दिन में 4 शहरों का दौरा करेंगे। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। वे कोलकाता में ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मिलेंगे। इस दौरान उन्हें मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलना है। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।

No comments