Breaking News

राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, 5 दिसंबर के बाद कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर शुरू हो रहा है। रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट होगी। मौसम केंद्र ने इसकी संभावना जताई है।
मौसम केंद्र के अनुसार, तीन दिसंबर से झालावाड़, सवाईमाधोपुर और चूरू जिले में शीतलहर का दौर शुरू होगा। आगामी दिनों में तापमान में हल्की गिरावट होने और 2 से 4 दिसंबर को शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की स्थिति में है, जिसके असर से 5 दिसंबर के बाद मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत में ठंडी हवाएं और तेज होंगी, जिसका सीधा प्रभाव राजस्थान पर भी पड़ेगा।

No comments