Breaking News

जयपुर में डंपर के बाद अब एसयूवी का कहर, कई वाहनों को रौंदा; दहशत में आए लोग

जयपुर में डंपर के बाद अब तेज रफ्तार एसयूवी का कहर देखने को मिला। सांगानेर थाना क्षेत्र में देर रात नशे में धुत एसयूवी चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साए लोगों ने एसयूवी में जमकर तोडफ़ोड़ की। सूचना मिलते ही सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सांगानेर के आजाद नगर स्थित बैरवा कॉलोनी में सोमवार देर रात एक एसयूवी ने खड़ी मैजिक और बाइक सवार को टक्कर मार दी। वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर एसयूवी चालक भागने की कोशिश करने लगा।

No comments