सुरंग में जाकर फंस गई चेन्नई मेट्रो ट्रेन
चेन्नई मेट्रो की एक ट्रेन मंगलवार की सुबह टनल में जाकर फंस गई। टेक्निकल खराबी की वजह चेन्नई मेट्रो की सर्विस बाधित हो गई थी। यह घटना ब्लू लाइन पर पुरात्ची थलाइवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल मेट्रो के पास हुई। अचानक पैदा हुई इस स्थिति में यात्री घबरा गए।
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विम्को नगर जा रही थी। लेकिन तभी कुछ देर के लिए लाइट चली गई और मेट्रो सेंट्रल रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर अंडरग्राउड टनल में जाकर रुक गई। यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए और करीब 10 मिनट तक अंदर बेबस फंसे रहे।

No comments