Breaking News

जिले की आठ नगर पालिकाओं में अब एसडीएम होंगे प्रशासक


श्रीगंगानगर जिले की आठ नगर पालिकाओं में अध्यक्षों का कार्यकाल  इसी माह पूरा होने पर स्वायत शासन विभाग ने सोमवार को प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। निर्धारित समय पर अध्यक्षों का चुनाव नहीं होने के कारण राज्य सरकार को नगर निकाय के मुखिया की कमान अब प्रशासक को देनी पड़ी।  
जिले की रायसिंहनगर,  गजसिंहपुर, केसरीसिंहपुर,  श्रीकरणपुर, अनूपगढ़, श्रीविजयनगर, सादुलशहर और पदमपुर नगर पालिका में प्रशासक लगा दिए गए हैं। प्रशासक नगर निकाय बोर्ड के कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से लेकर निर्वाचित बोर्ड के गठन तक नगर पालिका की शक्तियों का प्रयोग और कर्तव्यों का पालन करेंगे।  

No comments