दो कर्मचारियों ने निजी फायनेंस कम्पनी के पौन आठ लाख रुपए ठगे
कुलधरा इन्वेस्मेंट प्राइवेट लि. अनूपगढ़ के दो कर्मचारियों ने कम्पनी से पौने आठ लाख रुपए की ठगी कर ली। दोनों कर्मचारी ग्राहकों से लोन राशि की कश्तें वसूल करते और जेब में डालते रहे, फिर नौकरी ही छोड़ दी। ग्राहकों की शिकायत पर जांच पड़ताल की गई तो कम्पनी की राशि हड़पने का मामला उजागर हुआ। अनूपगढ़ पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार शाखा के मैनेजर वीरेन्द्र झोरड़ ने मुकदमे में बताया कि अर्जुन ङ्क्षसह निवासी गंगूवाला पदमपुर व रोहित ग्रोवर पुत्र योगेन्द्र अरोड़ा निवासी 29 जीबीए कम्पनी में क्रेडिट ऑफिसर थे। गत वर्ष 8 जून को अर्जुन सिंह ने नौकरी छोड़ दी। कम्पनी महिलाओं के ग्रुप को ऋण उपलब्ध करवाती थी। ग्राहकों की शिकायत पर जांच हुई तो पता चला कि अर्जुन ङ्क्षसह ने ग्राहकों से ऋण की राशि 3 लाख 44 हजार 168 रुपए वसूल कर लिये, लेकिन कम्पनी में जमा न करवा कर गबन कर लिया।

No comments