Breaking News

गोदाम से चने के 45 बैग चोरी


हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के रीको फेज 11 में स्थित वेयर हाउस से अज्ञात चोर चने से भर 45 बैग चोरी करके ले गये। अगले दिन सुबह सुपरवाइजर गोदाम में पहुंचा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार निजी कम्पनी के रिजनल मैनेजर मोहम्मद जावेद काजी निवासी वार्ड नम्बर 7 पुरानी आबादी श्रीगंगानगर ने रिपोर्ट दी कि हमारी कम्पनी वेयर हाउसिंग का कार्य करती है। कम्पनी ने रीको में डिम्पल गुप्ता का गोदाम किराये पर लिया हुआ है। वेयर हाउस में विभिन्न फर्मो की कृषि जिंस रखी हुई है। विगत 6 दिसम्बर को सुबह साढ़े दस बजे सुपरवाइजर शिवप्रकाश ने सूचना दी कि 5 दिसम्बर की रात को गोदाम के पिछले हिस्सी वाली खिड़की तोड़ कर अज्ञात चोर चने से भरे 45 बैग चोरी करके ले गये।

No comments