Breaking News

हार्डवेयर की दुकान से सामान व नगदी चोरी


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित हार्डवेयर की दुकान से अज्ञात चोर सामान व नगदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अग्रसेनगर निवासी अकुुंश मित्तल ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर मेरी दुकान पलक हार्डवेयर से कीमती सामान, दो हजार रुपए की नगदी व जरूरी कागजात चोरी करके ले गये।

No comments