पुलिस ने 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पकड़े आरोपी
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में कुछ दिन पहले चूरू बाईपास स्थित मन्नत मोटर्स गैराज में हुई 3 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान वाली भयावह आगजनी की घटना में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस आपराधिक वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. इन आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को शहर के 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े.

No comments