Breaking News

राजस्थान में सबसे ठंडा रहा लूणकरनसर:तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

बीकानेर जिले का लूणकरनसर बीती रात राजस्थान में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान महज 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके विपरीत बीकानेर शहर में पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर से तीन गुना ज्यादा सर्दी लूणकरनसर में थी। न सिर्फ लूणकरनसर बल्कि अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लूणकरनसर राज्य का सबसे ठंडा कस्बा रहा। माना जा रहा है कि श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, पूगल, छत्तरगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में भी सर्दी की कमोबेश ऐसी ही स्थिति है।

No comments