यूरिया किल्लत के बीच गुड न्यूज, दो दिन में तीन करोड़ किलो की सप्लाई
राजस्थान के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार के आग्रह पर, केंद्र ने दिसंबर के पहले सप्ताह में यूरिया उर्वरक की आपूर्ति बढ़ा दी है, जिससे रबी की फसलों के लिए महत्वपूर्ण समय पर किसानों की जरूरतें पूरी की जा सकें। कृषि विभाग के अनुसार, राज्य में दिसंबर के प्रथम सप्ताह के लिए 40 रैक यूरिया की आपूर्ति हेतु केंद्र सरकार से विशेष आग्रह किया गया था।
किसानों के लिए यूरिया की उपलब्धता इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रबी की फसलों की बुवाई के बाद पहली सिंचाई के साथ यूरिया का छिड़काव किया जाता है, जो फसल के समुचित विकास और अधिक पैदावार के लिए अनिवार्य है।

No comments