Breaking News

15 शहरों में आबोहवा 'अनहेल्दीÓ; कड़ाके की सर्दी के साथ हवा में घुले जहर से सांसों पर संकट

सर्दी की शुरुआत के साथ ही राजस्थान के शहरों में आबोहवा खराब होती जा रही है। राजधानी जयपुर सहित प्रमुख शहरों में हवा में जहर घुलने लगा है। अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में भी शहरों में लोगों की सांसों पर संकट बढ़ रहा है। भिवाड़ी के साथ टोंक, श्रीगंगानगर, सीकर व चूरू शहर में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 को पार कर गया है। जबकि पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, जमीन की सतह पर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जाएगा।
एनकैप में प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर को शामिल रखा है,इनमें उदयपुर को छोड़कर सभी शहरों में नवंबर माह का औसत एक्यूआइ 150 से अधिक रहा है।

No comments